मथुरा
सुरीर थाना क्षेत्र में चलती गाड़ी में लगी आग, कूदकर बचे दो सवार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र में सड़क पर दौड़ती एक गाड़ी आग का गोला बन गई। इसके बाद गाड़ी सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगती देख आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डाला और आग पर काबू किया। जानकारी के मुताबिक, गांव डडीसरी निवासी राजेश राणा अपने साथी नगला खटोला निवासी महेश के साथ मंगलवार को बोलेरो गाड़ी से बुलडोजर के पार्ट्स लेने कोसी जा रहे थे। जैसे ही वह शेरगढ़-कोसी मार्ग पर गांव हुसैनी के पास पहुंचे तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। आग लगते ही दोनों लोग गाड़ी खड़ी कर तत्काल कूद गए। कुछ ही देर में आग पूरी गाड़ी में फैल गई। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू किया।



