बरेली
देश और दुनिया में बरेली का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सपा कार्यालय पर हुआ सम्मान
सपा सरकार आने पर दिलाएंगे रोजगार ; शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बरेली : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद बरेली का नाम ऊँचा करने वाले स्पेशल खिलाड़ियों का आज सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के स्पेशल खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की गरिमामयी उपस्थिति में पार्टी के प्रमुख नेताओं द्वारा स्पेशल खिलाड़ियों को फूल मालाएं, शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं वैग भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मलेशिया में एशियाई एथलीट चैंपियनशिप 400 मी. में स्वर्ण पदक विजेता रिदम शर्मा का आज जन्मदिन भी था इस मौके पर केक काटकर सभी ने जन्मदिन की बधाईया दीं।
कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने खिलाड़ियों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हेतु पार्टी की तरफ से हर सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा समाजवादी पार्टी का खेल और खिलाड़ियों से गहरा नाता रहा है, पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव कुश्ती के बहुत अच्छे महारथी थे वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का खेल प्रेम किसी से छुपा नहीं है। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान कोषाध्यक्ष अशोक यादव के संयोजन में इस तरह की पहली शुरुआत को सभी ने सराहा। कार्यक्रम के अवसर पर सम्मानित खिलाड़ियों के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सक्सेना द्वारा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की अपील पर नये स्पोर्ट्स शूज़ हेतु धनराशि कोच अजय कश्यप को भेंट की, वहीं पूर्व ब्लॉक् प्रमुख डॉ. जीराज़ यादव और राकेश गुप्ता के द्वारा खिलाड़ियों के लिए बैग, शॉल तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर विशेष सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।



