खैरथल

ग्राम रथ अभियान के तहत 

30 अप्रैल को ग्राम रथों का ये रहेगा रूट

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

खैरथल-तिजारा : जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुरी, बीजवाड़ चौहान,  जालावास,  सानोली एवं जाट बहरोड गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही जाट बहरोड़ में संध्या चौपाल आयोजित होगी, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इसी प्रकार किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोलगांव, चौरबसई, मुसाखेड़ा , मोठूका एवं बाघोड़ा गांवों में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा बाघोड़ा में संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
तिजारा विधानसभा क्षेत्र के हिंगवाहेडा, लुहादेरा, मुण्डाना, सरकनपुर एवं खलीलपुरी गांवों में भी ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा खलीलपुरी में संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button