खैरथल
ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
खैरथल : शहर के रेलवे स्टेशन के समीप चूड़ी मार्किट के बाहर एक 70 वर्षीय वृद्ध दुलीचंद पुत्र रिछपाल यादव की रेल पटरिया क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई
स्टेशन मास्टर की सुचना पर पहुंची जीआरपी व रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेटेलाइट अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जिस पर परिजनों को मौके पर बुलाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।



