बाराबंकी
सिलाई सेंटर को यूएसए से आयी 15 टीम ने विजिट किया संस्था के स्टेड हेड नुज़हत मालिक ने सभी विजिटर का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। विकास खण्ड हरख के ग्राम पंचायत कोला में चल रहे सिलाई सेंटर को यूएसए से आयी 15 टीम ने विजिट किया विजिट के दौरान संस्था के स्टेड हेड नुज़हत मालिक ने सभी विजिटर का स्वागत किया व सेंटर पर सीख रहे सभी लर्नर का परिचय देते हुए कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया । उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम केवल एक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को उनकी पहचान, आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से महिलाओं को बाजार की वर्तमान मांग के अनुरूप कौशल विकसित कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
दिल्ली टीम से आए हुए सावेरी और पल्लवी ने लर्नर के द्वारा बनाए गए सैंपल व लर्नर के प्लेसमेंट पर चर्चा किया । और अंत में लर्नर के द्वारा बनाए गए बैग के सैंपल को सभी विजिटर को सप्रेम भेंट किया गया । सेंटर पर सभी से मिल करके लोगों को बहुत अच्छा लगा । इस दौरान ग्राम प्रधान बंशीलाल व सहायक पंचायत रूपेश कुमार लाइवलीहुड कोऑर्डिनेटर दीपक यादव,फैजान खान,सुरेश गुप्ता , सीमा देवी व मास्टर ट्रेनर काजोल आदि उपस्थित रहे ।



