
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : मजदूर दिवस के अवसर पर राज मिस्त्री मजदूर यूनियन द्वारा आज शुक्रवार को अम्बेडकर भवन में सभा आयोजित की गई।सभा में मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से मांग की गई! यूनियन ने सरकार से श्रम विभाग की शुभ शक्ति योजना को बंद करने पर चिंता जताई तथा पूर्व मे लिए गये आवेदनों के निपटारे की मांग की इस योजना मे श्रमिकों की बच्चियों की शादी मे आर्थिक सहायता मिलती थी संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लाभ में आ रही बाधाओं और अधिकारियों की ढिलाई पर चिंता व्यक्त की।
इस अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण भी किया गया।
जिला अध्यक्ष धीरूभाई ने बताया कि हमारी मांग है कि शुभ शक्ति योजना शुरू करने,सरकार जो मजदूर विरोधी चार नये कानून ला रही है वो वापस ले असंगठित कामगारो के लिए आवास योजना लाई जावे व पी एम आवास योजना मे प्राथमिकता दी जाये!इस मौके पर जिलाध्यक्ष धीरूभाई, गोपीचंद, बुद्धसिंह ,प्रमोद ठेकेदार, कैलाश ठेकेदार, लालचंद सहित बड़ी संख्या कामगार मौजूद रहें
उधर अनाज मण्डी मे व्यापार कमेटी की ओर से मण्डी में काम करने वाले मजदूरों का सम्मान करते हुए लड्डू खिला कर मूंह मीठा कराया इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, संजय महावर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे


