बरेली

एक माह में विधानसभा अध्यक्ष सेक्टर,बूथ  कमेटियां दुरुस्त करें : शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष  शुभलेश यादव की अध्यक्षता में  विधानसभा अध्यक्षों एवं जोन प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई तथा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस भी मनाकर श्रमिकों के योगदान को याद किया गया।
बैठक में जोन, ब्लॉक एवं विधानसभा कमेटियों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाध्यक्ष  शुभलेश यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विधानसभा अध्यक्ष एवं जोन प्रभारी अपनी कमेटी के साथ-साथ सेक्टर एवं बूथ स्तर की कमेटियों को एक माह के भीतर दुरुस्त कर उनकी सूची जमा करें। बैठक में प्रमुख रूप से प्रमोद बिष्ट, सुरेन्द्र सोनकर, रविन्द्र सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, सुरेश गंगवार, अनिल गंगवार, बलराम सिंह यादव, रमेश यादव, इन्द्रपाल यादव सहित सभी जोन प्रभारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जितेन्द्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, शिवम सक्सेना, अशोक यादव, बृजेश श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button