गोड्डा

पूर्व कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भागलपुर पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। मंत्री ने स्वर्गीय कुशवाहा के निधन को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि स्व. प्रवीण सिंह कुशवाहा एक जमीनी स्तर के मजबूत और लोकप्रिय नेता थे, जिन्होंने हमेशा आम लोगों की आवाज़ को बुलंद किया तथा उनके हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वे जनसेवा और सामाजिक न्याय की भावना से सदैव जुड़े रहे। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि स्व. कुशवाहा का पूरा जीवन संगठन को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए समर्पित रहा। उनकी सादगी, ईमानदारी और संघर्षशील व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा उनके परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्राप्त हो। मंत्री ने कहा कि स्व. कुशवाहा के आदर्श, विचार और जनहित में किए गए कार्य सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button