खैरथल

जिला सैनी महासभा की आम सभा बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : जिला सैनी महासभा खैरथल – तिजारा द्वारा जिला कार्यालय खैरथल पर महासभा के अध्यक्ष तेजराम सैनी की अध्यक्षता में आम सदन की बैठक का आयोजन किया गया।

महासभा सचिव इंदर सिंह दहिया ने बैठक की कार्यवाही को संचालित किया तथा संयोजक इंजीनियर तेजपाल सैनी ने बैठक के बिंदुओं को सदन के समक्ष रखे। सर्वप्रथम 11 अप्रैल को आयोजित किए गए महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी संगठनों , संस्थाओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।कोषाध्यक्ष रूपचंद सैनी व नरेश कुमार द्वारा आय – व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
आमद – खर्च में नुकसान रहने पर मुंडावर प्रधान जगदीश सैनी ने सभी पदाधिकारी से आर्थिक सहयोग करने की बात रखी जिसका सभी ने समर्थन किया और पूर्व पार्षद मंगतू राम सैनी व संरक्षक मोहनलाल सैनी ने आर्थिक सहयोग करने की शुरुआत की जिसके चलते शेष देनदारी के भुगतान हेतु उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा लगभग 65 हजार का आर्थिक सहयोग एकत्रित किया गया।
कई पदाधिकारी द्वारा तो दो बार व तीन बार आर्थिक सहयोग दिया गया जो समाज के प्रति समर्पित भावना का एक अनूठा उदाहरण रहा। सामाजिक गतिविधियों व आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई जिसमें सभी समाज बंधुओं ने समाज को पूरा-पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।मंगतू राम सैनी सूबेदार ने महासभा के फंड को बढ़ाने व समाज हित के लिए योजना बनाने व समर्पित भावना से कार्य करने व नई नीतियां बनाने की बात रखी। महासभा अध्यक्ष तेजराम सैनी ने समाज बंधुओ से आर्थिक सहयोग एकत्रित कर शीघ्र ही नुकसान को पूरा करने का आश्वासन दिया तथा अंत में उपस्थित सभी समाज बंधुओ का धन्यवाद करते हुए सभा का समापन किया गया।
इस अवसर पर सैनी समाज बारह गांव के अध्यक्ष अशोक सैनी, तिजारा से सुभाष चंद सैनी , मुकेश सैनी ,मातोर से प्रेमचंद सैनी , बंबोरा से राम सिंह सैनी,रामपाल सैनी, गंज से सुंदरलाल सैनी , पदमचंद सैनी , खैरथल से बुधराम सैनी ,बलवीर सैनी , मोहनलाल सैनी,हीरालाल सैनी, राजेश सैनी, हरसोली से रूपचंद सैनी ,राधेश्याम सैनी, मुंडावर से भास्कर सैनी,जगदीश सैनी आदि समाज बंधु मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button