गोड्डा

सदर अस्पताल परिसर में इंटेंसिव जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर झालसा के 90 दिवसीय इंटेंसिव जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जयप्रकाश भगत ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की ओर से अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं विभिन्न अस्पतालों में भी महिला के इलाज की संक्षिप्त व्यवस्था है टीकाकरण प्रसव सहित महिलाओं से संबंधित रोगों के इलाज के लिए निशुल्क जांच की व्यवस्था है इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। वही डेंटल सर्जन हम वाचस्पति मैं भी महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। मेडिएटर दिलीप कुमार झा अधिकार मित्र, अविनाश कुमार सिंहा, नवीन कुमार आदि ने भी बाल विवाह, साइबर ठगी, नशा उन्मूलन व डायन निरोधक अधिनियम आदि से संबंधित जानकारी दी। कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। इसके लिए उभय पक्षों के अलावा पंडित, मौलवी, बाराती सहित शामिल होने वालों के लिए सजा व जुर्माना का प्रावधान है। इसके लिए जन जागरुकता की जरुरत है। कुरीतियों पर लगाम लगाने के लिए शिक्षित होना जरुरी है। ऐस में सभी बच्चों को नजदीकी विद्यालय तक पहुंचाने की जरूरत है। वहीं साइबर ठग से बचने के लिए अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम नंबर, आधार नंबर आदि को साझा नहीं करने की सलाह दी। कहा गया कि डायन कहकर गाली देना दंडनीय अपराध है। इस वैज्ञानिक युग में डायन, भूत, प्रेत , ओझा गुनी आदि को मान्यता नहीं दी जाती है। इसलिए ऐसे विवादों से दूर रहें। छोटे- छोटे विवाद को आपसी समझौते के माध्यम से समाधान कराने की पहल करने का आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button