गोड्डा

बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के दावे पर महागामा में जश्न

युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के संभावित परिणामों को लेकर जहां सियासी सरगर्मी चरम पर है, वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के दावों के बीच महागामा में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा नेता नवीन कुमार महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने जमकर जश्न मनाया।जैसे ही चुनाव को लेकर सकारात्मक संकेतों की चर्चा तेज हुई, वैसे ही महागामा में भाजपा समर्थक सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की और मिठाइयां बांटी। पूरे क्षेत्र में पटाखों की आवाज गूंजती रही, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।इस मौके पर नवीन कुमार महतो ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और जनता इस बार भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश देने जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि पार्टी को लेकर लोगों में विश्वास लगातार बढ़ रहा है।जश्न में शामिल युवाओं ने कहा कि वे लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे और अब उन्हें उम्मीद है कि बंगाल में एक नई राजनीतिक दिशा देखने को मिलेगी। महागामा में इस जश्न ने न केवल राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, बल्कि क्षेत्र में भाजपा की सक्रियता भी साफ तौर पर नजर आ रही है।हालांकि, आधिकारिक चुनाव परिणाम आने बाकी हैं, लेकिन संभावित जीत को लेकर कार्यकर्ताओं का जोश और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा है। मौके पर उपस्थित राजाराम राउत रोहित कुमार नीतीश कुमार पिंकू सिंह रंजीत कुमार पवन कुमार शर्मा पवन कुमार महतो भाजपा के सभी युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button