खैरथल
जिले में बच्चों के लिए निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट अभियान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राजस्थान में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अभियान निःशुल्क संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी स्कूलों में ब्लॉक स्तर पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जहां बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट किया जा रहा है।
जिले ने इस अभियान में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए प्रदेश में 5वां स्थान हासिल किया है। अब तक खैरथल-तिजारा जिले के 1,268 स्कूलों में कुल 8,734 बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।
संयुक्त निदेशक वीरेंद्र त्यागी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट निर्धारित स्कूल कैंपों में समय पर अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।
संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, खैरथल-तिजारा ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है तथा अधिक से अधिक बच्चों को इससे जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

