रामपुर शाहबाद

गर्मी की तैयारी, लू से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार बेड का कोल्ड रूम बनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। आने वाले दिनों में गर्मी का पारा हाई रहने की आसार के चलते शाहबाद के स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। लू व हीट वेब से निबटने के लिए शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार बेड का कोल्ड रूम बनाया गया है। जिसमें पंखे, कूलर के साथ जीवन रक्षक दवाएं मौजूद है।सीएचसी अधीक्षक डॉ मोहित रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि लू और हीट वेब से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, साथ ही साथ लू और हीट वेब से पीड़ित मरीजों की सुविधा के लिए शाहबाद के सीएचसी पर चार बेड का कोल्ड रूम बनाया गया है, जिसमें पंखे, कूलर लगवाए गए है ताकि रूम का तापमान नियत रहें। इसके अलावा आईबी फ्यूल, ग्लूकोज़ सहित जीवन रक्षक दवाईयों की व्यवस्था की गई है। मरीजों को मच्छरों से बचाने के लिए रूम के अंदर मच्छरदानी की व्यवस्था कराई गई है। मरीजों की सुविधा के लिए चिकित्सक और स्टाफ हर समय मौजूद रहेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ मोहित रस्तोगी ने यह भी बताया कि कोल्ड रूम में एयर कंडीशन लगाए जाने की भी प्रक्रिया चल रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button