हजारीबाग
सोमवार रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्र से 39 अपराधियों को किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधियों /वारंटी के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है
अभियान उक्त अभियान में जिले से थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुल 30 टीम गठित की गई थी। उक्त गठित टीम में थाना रिजर्व गार्ड के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। गठित टीम के द्वारा वांछित अपराधियों के कुल 104 ठिकानो पर छापामारी की गई। उक्त टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 39 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वारंट,रिकॉल,जमानत, आत्मसमर्पण आदि सहित कुल 65 वारंट निष्पादित किया गया है।



