ललितपुर
दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
जखौरा पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायालय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की जखौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जखौरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना जखौरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 112/26, धारा 64(1), 87, 351(3) बीएनएस के तहत वांछित आरोपी ग्राम बसवां निवासी बृजपाल सिंह पुत्र बाबूलाल राजपूत को 4 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस के नेतृत्व में जखौरा पुलिस टीम द्वारा की गई।

