ललितपुर

शिक्षामित्रों के मानदेय बृद्धि पर सम्मान समारोह आयोजित

अठारह हजार रुपये मानदेय वृद्धि का हुआ स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सरकार के निर्देश पर कल्याण सिंह सभागार में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, नपाध्यक्ष सोनाली जैन, चंद्रशेखर, केदारनाथ तिवारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने की। शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के गोरखपुर से प्रसारित लाइव संबोधन का भी सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें उन्होंने प्रदेश के करीब 1 लाख 43 हजार शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी साझा की। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाना सरकार की संवेदनशील सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में शिक्षामित्रों की अन्य मांगों पर भी सकारात्मक विचार किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। नपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षामित्र वर्षों से अल्प मानदेय में सेवाएं दे रहे थे, ऐसे में मानदेय बृद्धि सराहनीय कदम है। बीएसए रणवीर सिंह ने शिक्षामित्रों से शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षक के समान महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया। बढ़े हुए मानदेय के प्रतीक स्वरूप संगठन जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस सहित रेखा लिटोरिया (प्राथमिक विद्यालय जाखलौन, बिरधा), अशोक कुमार अहिरवार (प्राथमिक विद्यालय जखौरा), धनसिंह राजपूत (प्राथमिक विद्यालय सिवनी), दयाराम राजपूत (प्राथमिक विद्यालय उल्दना, महरौनी) एवं बालकिशन कुशवाहा (प्राथमिक विद्यालय छायन, महरौनी) को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस दौरान नंदित कुमार गुप्ता, गौरव कुमार शुक्ला, शैलजा व्यास, विनोद निरंजन, सुदामा प्रसाद दुबे, बृजेश कुमार टोटे, रत्नेश सिंह, नीलम तिवारी, मनोहर सिंह बुंदेला, विकास जैन सहित जिले भर के बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button