पाकुड़

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने महेशपुर प्रखंड कार्यालय, अस्पताल व कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण

Deputy Commissioner Megha Bhardwaj inspected Maheshpur Block Office, Hospital and Kasturba School.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बुधवार को महेशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कैराछत्तर स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उपायुक्त ने प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर कक्ष का जायजा लेते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, लेबर रूम, दवा कक्ष व अन्य वार्डों का निरीक्षण किया गया। अस्पताल में बिजली बाधित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने, जनरेटर उन्नयन, इनवर्टर लगाने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उपायुक्त ने पठन-पाठन व्यवस्था की समीक्षा की और छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई, जर्जर भवन की मरम्मत, नए शौचालय निर्माण और खेल मैदान विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही “मैय्या सम्मान योजना” सहित अन्य योजनाओं में लाभुकों के सत्यापन के बाद ही राशि हस्तांतरण सुनिश्चित करने को कहा गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हासहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button