मथुरा

अभिनेत्री बनी साधिका, राधारानी की ऐसी लागी लगन

सब कुछ त्यागा,जप रहीं राधा नाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में टीवी की चकाचौंध भरी दुनिया के बीच श्रीमद्भगवत गीता के संदेश ने एक कलाकार एना जयसिंघानी पर ऐसा प्रभाव डाला कि चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़ आध्यात्म के रंग में रंग गईं। तीन वर्ष पहले इस्काॅन से जुड़ीं। एक रात संत प्रेमानंद सपने में आए और नामजप का संदेश दिया। ठान लिया उन्हें गुरु बनाकर नामजप कर वृंदावन में ही रहना है। अब श्रीराधा केलिकुंज से जुड़कर नामजप कर श्रीजी की साधना में समय गुजार रही हैं। टीवी कलाकार एना जयसिंघानी ग्वालियर की रहने वाली हैं। यमुना किनारे पंचकोसीय परिक्रमा करते हुए शुद्ध वैष्णव स्वरूप में हाथ में कंठीमाला लिए नामजप करते केशीघाट के पास मिलीं। टीवी कलाकार रहीं एना जयसिंघानी उर्फ परी ने कहा श्रीजी की ऐसी कृपा हुई कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया छोड़ राधारानी के धाम को अपना लिया। अब ठाकुरजी की भक्ति में ही जीवन गुजारने में जो आनंद की अनुभूति हो रही है। वह अभिनय के दौरान कभी नहीं हुई।एना ने बताया उन्होंने मुंबई में एकता कपूर के बालाजी फिल्म्स में एक्टिंग कोर्स किया था। इस दौरान कुछ दोस्त इस्काॅन मंदिर जाते थे। तो मुझे भी लगा मंदिर जाना चाहिए। शुरुआत में मंदिर जाती तो थी। लेकिन, बदलाव कुछ ज्यादा नहीं हुए। एक बार इस्काॅन में एक आचार्य श्रीमद्भागवत गीता पर संवाद कर रहे थे। वह मन में गहरा प्रभाव डाल गया। इसी दिन से नामजप शुरू कर दिया और सात्विक जीवन जीना शुरू कर दिया। भोजन में नाॅनवेज व प्याज त्याग दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button