बरेली
शहर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीबुद्दीन सिद्दीकी
प्रेस वार्ता में सरकार की कार्यप्रणाली पर किया तीखा हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । शहर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को भाजपा सरकार, चुनाव आयोग और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। सपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था न रहकर भाजपा के इशारों पर चलने वाला खिलौना बन गया है। उन्होंने हाल के चुनाव परिणामों और अत्यधिक मतदान प्रतिशत पर सवाल उठाते हुए कहा कि निष्पक्षता पर गंभीर संदेह पैदा हुए हैं।
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा। उज्ज्वला योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। खाद की बोरी का वजन घटने और कीमत बढ़ने का हवाला देते हुए उन्होंने किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया।
सपा की राजनीतिक रणनीति पर उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में २०२७ में सरकार बनेगी।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव,महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी,विधायक शहजिल इस्लाम,पूर्व महानगर अध्यक्ष कदिर अहमद, इंजीनियर अनीस खा,पूर्व विधायक सुल्तान बेग,पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन,राजेश अग्रवाल,डॉ जीराज यादव,मो दानिस अख्तर,सुरेंद्र सोनकर,अशोक यादव, बृजेश श्रीवास्तव,राजकुमार पाल,सुरेंद्र मिश्रा,शाजिद खा,हरिओम प्रजापति,जोगेंद्र अमित गिहार, मोहसिन खान,सुमित यादव, राजेश्वरी यादव,शांति सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


