बागपत
शिवशक्ति बड़ौत होंडा ने अपनाई नई वैश्विक पहचान
आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित शोरूम का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत। आज शिवशक्ति बड़ौत होंडा शोरूम में एक विशेष एवं गौरवपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें होंडा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और जापानी प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर शोरूम का निरीक्षण किया। यह दौरा शोरूम को होंडा कंपनी की नई VI (Visual Identity) पहचान के अनुरूप आधुनिक स्वरूप में विकसित किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में होंडा कंपनी के रीजनल एग्जीक्यूटिव काजुहिरो मियानो, जोनल हेड सेल्स सुव्रत कंसल, जोनल हेड सर्विस प्रतीक गौड़, सेल्स एरिया प्रभारी विनोद बुधौरी तथा सर्विस एरिया प्रभारी सौरभ कुमार यादव ने शोरूम की नई व्यवस्थाओं, डिजिटल सुविधाओं और अत्याधुनिक वर्कशॉप का गहन निरीक्षण किया।
नई VI (Visual Identity) के तहत तैयार किया गया शिवशक्ति बड़ौत होंडा शोरूम अब पहले की अपेक्षा अधिक आधुनिक, आकर्षक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। शोरूम में ग्राहकों को वाहन खरीदने के लिए विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने हेतु डिजिटल डिस्प्ले, आधुनिक ग्राहक सेवा प्रणाली, बेहतर प्रतीक्षा क्षेत्र और उन्नत तकनीक से लैस वर्कशॉप की सुविधाएं विकसित की गई हैं।
निरीक्षण के दौरान कंपनी अधिकारियों ने शोरूम के नवीन डिजाइन, सुव्यवस्थित ढांचे और तकनीकी रूप से उन्नत वर्कशॉप की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आधुनिक शोरूम ग्राहकों के विश्वास को मजबूत करते हैं और होंडा की वैश्विक गुणवत्ता को स्थानीय स्तर पर स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवशक्ति बड़ौत होंडा ने नई पहचान के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य किया है, जो ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
शोरूम निर्देशक श्रवण तोमर ने इस अवसर पर कहा कि यह पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि होंडा कंपनी के शीर्ष एवं वरिष्ठ प्रबंधन ने शोरूम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि नया शोरूम केवल भवन परिवर्तन नहीं, बल्कि ग्राहकों को बेहतर सेवा, आधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय अनुभव देने की दिशा में एक नई शुरुआत है। उन्होंने यह भी बताया कि शिवशक्ति बड़ौत होंडा अपने ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी नए मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
दौरे के दौरान जापानी डेलिगेशन ने शोरूम की पूरी टीम से मुलाकात कर उनके कार्य की सराहना की तथा उन्हें होंडा के वैश्विक मानकों को बनाए रखते हुए उत्कृष्ट ग्राहक सेवा जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जनरल मैनेजर सचिन जैन, सम्राट तोमर, अर्शदीप तोमर, विशाल गुप्ता, आशीष तोमर, जसवंत जोशी, बादल तोमर, इरफान खान, गौरव शर्मा, वंश, सोनू, उदय, शोएब, अक्षय और राघव सहित शोरूम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
शिवशक्ति बड़ौत होंडा का यह नया रूप न केवल क्षेत्र में ऑटोमोबाइल सेक्टर के विकास को नई दिशा देगा, बल्कि ग्राहकों को आधुनिकता, विश्वास और विश्वस्तरीय सेवाओं का बेहतरीन संगम भी प्रदान करेगा।


