रालोद के संभावित प्रत्याशी शेख अकरम के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर : नजीबाबाद राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) विधानसभा क्षेत्र 17 के संभावित प्रत्याशी मोहम्मद शेख अकरम के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन ग्राम काल्हेड़ी में किया गया। उद्घाटन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान बाबर हुसैन ने कहा कि ग्राम काल्हेड़ी में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर जनता से संपर्क करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।
जब्बार अहमद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र 17 में शेख अकरम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
नजीर अहमद ने कहा कि कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और शेख अकरम के विचारों को लोगों तक पहुंचाएंगे।
वहीं मोहम्मद शेख अकरम ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए क्षेत्र में सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यालय उद्घाटन के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
कार्यक्रम में रईस अहमद शेख, बाबर हुसैन, मुस्तकीम अहमद, जब्बार अहमद, मोहम्मद ताबिश, मोहम्मद दिलशाद उर्फ दिल्लू, नौशाद अहमद, मोबीन अहमद और नजीर अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।



