थाने के नजदीक गौवंश का कटा सिर और मांस के टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर/नजीबाबाद : थाना क्षेत्र के नजदीकी ग्राम मौजमपुर तुलसी कछियाना बस्ती में गौवंश का कटा हुआ सिर, मांस के टुकड़े, खाल और अन्य अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अवशेष मिलने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों और आसपास के लोगों को मिली, मौके पर भीड़ जुट गई और घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। तथा
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से मिले अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष दिखाई दिया और लोगों ने मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है। कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों का भरोसा कायम रहे। फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और संभावित सुरागों के आधार पर जांच में जुटी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि थाने के नजदीक ही गौवंश के अवशेष कैसे पहुंच गए? यदि घटना गौकशी से जुड़ी है। तो आखिर आरोपियों को पुलिस की मौजूदगी और निगरानी का डर क्यों नहीं रहा? प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गौकशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा करती है, ऐसे में नजीबाबाद में सामने आई यह घटना पुलिस के लिए भी चुनौती बन गई है। लेकिन कुछ समय पहले सहानपुर पुलिस चौकी के चद ही दूरी पर गोवंश के अवशेष भी मिले थे आखिरकार नजीबाबाद पुलिस पर तरह -तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्या नजीबाबाद पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा करती है। और घटना के पीछे छिपे लोगों तक कब पहुंच पायेगी



