गाजियाबाद

सरजीत स्टेडियम क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, घिटौरा टीम बनी चैंपियन 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी विधानसभा क्षेत्र स्थित सरजीत स्टेडियम में आयोजित बहुप्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को शानदार समापन हुआ ।करीब ढाई महीने तक चले इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने खेल प्रतिभा और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी 2026 को हुई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और क्षेत्र में भाईचारे की भावना को मजबूत करना था।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता में लोनी विधानसभा क्षेत्र के कुल 32 गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ मुकाबले खेले, वहीं बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कड़े संघर्ष के बाद घिटौरा गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं गढ़ी जस्सी टीम ने भी दमदार खेल दिखाते हुए उपविजेता स्थान हासिल किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा की दर्शकों और अतिथियों ने जमकर सराहना की।
समापन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और सम्मान के साथ किया गया। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों और खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रमुख अनिल कसाना ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में सकारात्मक सोच और अनुशासन की भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति, खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को लगातार जारी रखने की आवश्यकता है इस प्रकार के आयोजन व  टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होते हैं
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button