खैरथल
खानपुर अहिर में पहुंचा ग्राम विकास रथ
अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ:महासिंह चौधरी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। विधानसभा मुंडावर की ग्राम पंचायत खानपुर अहिर में राजस्थान सरकार के ‘ग्राम विकास रथ अभियान’ के तहत विकास रथ पहुंचा।
विकास रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई। रथ के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने योजनाओं से जुड़ी जानकारी को ध्यानपूर्वक देखा।
कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
कार्यक्रम के दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई। कई ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिकारियों से सीधे जानकारी प्राप्त की।
जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि सरकार गांव, किसान और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास रथ अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

