शामली

ऑपरेशन सवेरा के तहत शामली पुलिस का जागरूकता अभियान

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शामली। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत शामली पुलिस द्वारा जनपद भर में नशा मुक्ति को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में रविवार को थाना आदर्शमंडी पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर शामली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने युवाओं से खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। साथ ही यह शिक्षा, रोजगार और भविष्य की संभावनाओं को भी नुकसान पहुंचाता है। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सही मार्गदर्शन देने की सलाह दी।
कार्यक्रम में बताया गया कि नशा पारिवारिक जीवन, सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके अलावा नशा अपराध और सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा मुक्त जीवन ही उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य की नींव है।
शामली पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत भविष्य में भी इसी प्रकार जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाए जाते रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button