अमरोहा
घर के बाहर बंधी दो भैंसों को चोरों ने किया चोरी।
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा के थाना सैद नगली क्षेत्र के एक गांव से चोरों ने दो भैंसों को चोरी कर चोरी की घटना को दिया अंजाम। पीड़ितों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर। सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव झुडी माफी निवासी राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप की भैंस रविवार की देर रात घर के पास में ही बांधी हुई थी।किसी समय अज्ञात चोरों के द्वारा उसे चोरी कर लिया गया ।जबकि दूसरी घटना गांव के ही महेंद्र सिंह पुत्र तेजपाल सिंह की भैंस भी चोरी कर ली गई।चोरों के द्वारा उसे भी चोरी कर लिया गया। पीड़ितों के द्वारा रात को ही लगभग 2 बजे भैंस गायब देखी तो उन्हें चोरी का एहसास हुआ। दो भैंसों की चोरी होने से गांव में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद दोनों भैसों का कहीं पता नहीं लगा। पीड़ितों के द्वारा बताया गया है की चोरी गई भैंसों की कीमत लगभग दो लाख रुपए है। दोनों पीड़ितों के द्वारा थाने में अज्ञात के खिलाफ तैयारी दी गई है।


