अमरोहा
खड़ी कार की खिड़की से टकराई बाइक, चालक घायल, सीएचसी में भर्ती।

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर नगर के मेंन बाजार में खड़ी कार से बाइक की टक्कर होने पर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल को उपचार के लिए नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया गया, वहीं घायल ने कार सवार के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की है।कोतवाली क्षेत्र के गांव सौहरका निवासी राजीव पुत्र जयपाल सोमवार को नगर में पशुओं के लिए चोकर लेने आया था, सोमवार को जब वह बाइक पर चोकर रखकर घर को जा रहा था, तभी मोहल्ला नवाबबान मैं खड़ी कार की खिड़की से उसकी टक्कर हो गई, जिससे वह गिर गया उसके पैर में गम्भीर चोट आ गई। घायल राजीव को उपचार के लिए नगर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा घायल का उपचार कर उसे घर भेज दिया गया। वहीं घायल राजीव ने कोतवाली में कार स्वामी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते की वार्ता चल रही थी।

