
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर नगर के गजरौला मार्ग स्थित एक कैंटीन पर बैठे युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने हमला कर उसे घायल कर दिया,घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया,वहीं घायल युवक के साथियों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कपासी निवासी यश पुत्र विपिन अपने जीजा हरवीर पुत्र लेखराज एवं रोहित के साथ सोमवार को नगर के झकडी चौराहे के निकट अपनी बहन को लेने आया था। इसके बाद चारों लोग गजरौला मार्ग स्थित एक कैंटीन पर नाश्ता करने लगे, इसी बीच यश व बहनोई हरवीर वह फूफेरा भाई रोहित तीनों कैंटीन पर बैठे थे। इसी दौरान यश दोनों को कैंटीन पर छोड़ कर बाइक में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर चला गया। इसी बीच तीन बाइक सवार युवक आए और हरवीर के साथ मारपीट करने लगे जिससे वहां पर अफरातफरी का माहौल हो गया, हरवीर को घायल कर तीनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। वही यश के द्वारा आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। जबकि नगर निवासी यश के बहनोई कुलदीप का कहना है कि 7 अप्रैल को उसकी बारात गाव कपासी में गई थी ।डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया था और घरातियों व बारातियों मैं जमकर मारपीट हुई थी। आप है कि घर आई होने बारातियों को जमकर पीटा था। हो सकता है इसी रंजीत को लेकर साढू हरवीर के साथ मारपीट की गई है। अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

