अमरोहा

घायल छात्र के पिता ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ दी तहरीर।

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 12 के छात्र की बाइक में एम्बुलेंस के द्वारा टक्कर मार दी गई।जिससे बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां एक छात्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया जहां निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वहीं घायल छात्र के पिता के द्वारा कोतवाली पहुंचकर एंबुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
7 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के गांव हतियाखेड़ा निवासी सचिन पुत्र नन्हे एवं देवेंद्र पुत्र टेकचंद बाइक से नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए आ रहे थे, दोनों कक्षा 12 के छात्र हैं। आरोप है कि तीसरे मिल के निकट अलीगढ़ मार्ग पर दोनों छात्र लघुशंका करने के लिए बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर रहे थे, तभी रहरा दिशा की ओर से आ रही एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से एंबुलेंस लेकर फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा दोनों छात्रों को उपचार के लिए नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया ।जहां सचिन की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। सोमवार को घायल सचिन के पिता राम किशोर कोतवाली पहुंचे और एंबुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह द्वारा बताया गया की तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button