खैरथल

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का पांचवे दिन भी नहीं निकला कोई समाधान 

शहर मे हर तरफ लगें कचरें के ढ़ेर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : नगर परिषद खैरथल में ठेका पद्द्ति से कार्य कर रहे सफाई मजदूरों की वेतन वृद्धि की मांग को लेकर गुरुवार से जारी हड़ताल सोमवार को पांचवे दिन भी जारी रही
 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से पूरा शहर नारकीय हालात में तब्दील हो गया है हर तरफ करें के ढ़ेर लगे पड़े है हालांकि कुछ स्थानों से परिषद के नियमित कर्मचारियों द्वारा कचरा उठवाने की प्रक्रिया चल रही है जो नाकाफ़ी है
 उधर, दूसरी और सफाई कर्मियों की मांग पर परिषद में सीट पर बैठकर कार्य करने वाले आठ कर्मचारियों को हटा दिया गया है लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर डटे हुए है
 इस संबंध में परिषद आयुक्त ने कहा की  सफाई कर्मचारी से सम्पर्क में है जल्दी ही  हड़ताल समाप्त हो जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button