ललितपुर

मेडीकल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी) में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंंग दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग स्टाफ द्वारा किया गया, जिसमें चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नर्सिंग पेशे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला है, जो मरीजों की देखभाल, उपचार और सेवा में अहम भूमिका निभाता है। मरीजों के प्रति सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता ही नर्सिंग पेशे की पहचान है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नर्सिंग स्टाफ के कार्यों की सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में प्रभारी मैट्रन शर्मिला, सीनियर सिस्टर इंचार्ज प्रभा, नर्सिंग ऑफिसर वायला, पूजा, वर्षा, पूनम, पवन, अर्पण एवं अरुण पांडेय की विशेष भूमिका रही। अध्यक्षता प्राचार्य डा.मयंक शुक्ला ने की। इस दौरान उप प्राचार्य डा.श्रुति, सीएमएस डा.गजेंद्र, डा.पवन सूद, डा. एम.सी. गुप्ता, डा.डी.वी. सिंह, डा.आकृति, डा.अभिषेक गुप्ता, डा.सौरभ साहू, डा.प्रतीक, डा.विशाल सहित महाविद्यालय के अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मरीजों की सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button