बरेली
राजश्री नर्सिंग कॉलेज में उत्साह से मनाया ’’इन्टरनेश्नल नर्सेस डे’’

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल, में मंगलवार को‘‘इन्टरनेश्नल नर्सेस डे‘‘ के अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य समाज में नर्सों के योगदान एवं सेवा भावना के महत्व को उजागर करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की वाइस चेयरपर्सन डॉ० मोनिका अग्रवाल, एकेडमिक एडवाइजर इं० तूलिका अग्रवाल एवं प्राचार्या प्रो० लथा० पी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया।
संस्थान की वाइस चेयर पर्सन डॉ० मोनिका अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में नर्सिंग पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बताया कि नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा पद्धतियों की रीढ़ होती हैं ,जिसमें मरीजों की देखभाल के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य लाभ एवं बीमारी के प्रति लड़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
संस्थान की एकेडमिक एडवाइजर इं० तूलिका अग्रवाल ने नर्सिंग पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पेशेवर तरीके से प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राजश्री संस्थान द्वारा हॉस्पिटल पोस्टिंग एवं क्षेत्र में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर अधिक से अधिक प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता तथा मानवता की सेवा जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।



