जालौन

नाला निर्माण पर अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

नगर पालिका की कार्रवाई से मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन। नगर पालिका परिषद जालौन द्वारा गुरुवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ एवं नाला सफाई अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा क्षेत्र में नाला निर्माण पर अवैध कब्जा कर दुकानों के आगे किए गए निर्माण को जेसीबी मशीन से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
बताया गया कि नगर पालिका प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व ही दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा था कि जिन लोगों ने नाला के ऊपर अवैध निर्माण या अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वयं उसे हटा लें, अन्यथा पालिका द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद कई दुकानदारों ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया।
गुरुवार को नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान नाला के ऊपर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया तथा लंबे समय से बाधित नाला की सफाई भी कराई गई।
पालिका अधिकारियों ने बताया कि नालों पर अतिक्रमण होने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिससे बरसात के समय जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। नगर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही और नगर पालिका कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियान को पूरा कराया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button