सीकर

नीट परीक्षा 2026 पेपर आऊट को लेकर आज तहसील कार्यालय रीगंस पर धरना-प्रदर्शन और देगें ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बावड़ी। रीगंस तहसील कार्यालय पर आस पास क्षेत्रों के लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे। मलिकपुर निवासी भूदाराम बगड़िया ने बताया कि रींगस तहसील कार्यालय के सामने प्रात 9:30 बजे नीट परीक्षा 2026 के पेपर आऊट को विरोध-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जायेगा । जिसमें विभिन्न जनसंगठन , विभिन्न सामाजिक संगठन व विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के लोग भाग लेगें।क्योंकि यह देश के बच्चों के भविष्य का सवाल है। प्रदर्शन में इण्डिया गठबंधन के साथ विभिन्न छात्र संगठन ,व विभिन्न सामाजिक संगठन ,विभिन्न किसान संगठन, मजदूर संगठन, व्यापार मंडल सहित अनेक संगठन भाग लेगें। नीट पेपर आऊट होने को लेकर आम जनता और राजनैतिक व सामाजिक संगठनों में भारी रोष है। इन संगठन के नेताओं ने कहा कि यह देश के बच्चों के भविष्य का सवाल है। बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों पर भारी परेशानी झेलकर कर सालाना लाखों रुपए खर्च करते है। मेहनत करने वाले रह जाते है और पेपर आऊट माफिया और धनाढ्य व्यक्तियों के बच्चे पैसे के बल पर चयनित हो जाते है। यह आम जनता व बच्चों के साथ बहुत बड़ी अन्याय है। इसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button