गंगोत्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा चार लाख के पार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : वैश्विक संकट के बीच भी चारधाम यात्रा को लेकर देशवासियों के उत्साह में.कोई कमी नही देखी जा रही है । इस का प्रमाण जगह जगह लग रहे जाम के रूप में देखा जा सकता है । पैटोल पम्प पर वाहनों की लंबी कतारों यात्री भी परेशान दिख रहे है । वही प्रशासन द्वारा जिले में चारधाम यात्रा का सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन किया जा रहा है। श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आवागमन जारी है। यात्रा बुलेटिन के अनुसार 13 मई 2026 को शाम 6:30 बजे तक दोनों धामों में कुल 26718 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिनमें 14044 पुरुष, 12116 महिलाएं और 558 बच्चे शामिल हैं। यात्रा की शुरुआत से अब तक कुल 412815 तीर्थयात्री इन पावन धामों में दर्शन कर चुके हैं, जिसमें यमुनोत्री धाम के 207390 और गंगोत्री धाम के 205425 श्रद्धालु सम्मिलित हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु धामों और यात्रा मार्ग पर प्रशासन द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ ही यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आज दोनों धामों के लिए कुल 2243 वाहनों का संचालन हुआ, जिसमें यमुनोत्री के लिए 1013 और गंगोत्री के लिए 1230 वाहन रवाना किए गए। इस यात्रा सीजन में अब तक कुल 40989 वाहनों के माध्यम से यात्री जिले के इन दोनों पधामों तक पहुँच चुके हैं।
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर स्क्रीनिंग और परीक्षण किए जा रहे हैं। आज 4766 यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई और 491 यात्रियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अब तक क्रमिक रूप से कुल 125413 श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 11952 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए चिकित्सीय परामर्श दिया गया है।


