बोकारो

चास सी.ओ की मनमानी के खिलाफ एस.डी.एम से मिले कुमार अमित।

ई.डब्लू.एस प्रमाण पत्र निर्गत करने में जनता को परेशान करने का लगाया आरोप।

विस्थापितों के भी आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र बनाने का किया मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। आर्थिक रूप से पिछड़े समान्य वर्ग के लोगों के लिए ई.डब्लू.एस प्रमाण पत्र बनाने में चास अंचलाधिकारी के द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित अनुमंडलाधिकारी प्रांजल डांढा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कुमार अमित ने इस सम्बन्ध में चास अनुमंडलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। कुमार अमित ने अनुमंडलाधिकारी को बताया कि चास के वर्तमान अंचलाधिकारी ने जब से पदभार ग्रहण किया है तब से उनके द्वारा ई.डब्लू.एस प्रमाण पत्र निर्गत करने के नाम पर लोगों से अनावश्यक कागजातों की मांग कर आम जन को परेशान किया जा रहा है। जबकि पूर्व के अंचलाधिकारियों के द्वारा आय और आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर हीं इस प्रमाणपत्र को निर्गत किया जाता था। वर्तमान में भी बोकारो जिला के अन्य अंचलों में इन्हीं कागजातों के आधार ई.डब्लू.एस प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है। केवल चास अंचलाधिकारी हीं इस सम्बन्ध में पूर्व से जारी नियमावली को दरकिनार कर लोगों को परेशान कर रहे हैं। कुमार अमित ने अनुमंडलाधिकारी को और बताया कि इस संबंध में चास अंचलाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के निर्देशों को भी मानने से इंकार किया जा रहा है जो कि चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके अलावे भाजपा नेता ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापित ग्रामीणों के आवासीय, आय, जाति प्रमाण पत्र निर्गत न किए जाने को लेकर भी चास अनुमंडलाधिकारी से गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने अपनी जमीन देकर बोकारो को बसाया वे आज प्रशासन के द्वारा इन कागजातों के न बनाने करने से पहचान के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से भी बंचित हो रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। कुमार अमित ने अनुमंडलाधिकारी से DPLR से निर्गत प्रमाण पत्र के आधार पर विस्थापितों को आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग की। चास अनुमंडलाधिकारी प्रांजल डांढा ने इन मांगों पर यथाशीघ्र कारवाई करने का आश्वासन भी कुमार अमित को दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button