ललितपुर
नेहरू महाविद्यालय में कांग्रेस का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सम्पन्न
संगठन विस्तार के साथ सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को नेहरू महाविद्यालय स्थित तुलसी सभागार में जिला, नगर, ब्लॉक एवं बूथ कमेटियों के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मुकुट सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशिभूषण सिंह बुंदेला मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा.दयाराम रजक ने की। पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई, स्मार्ट मीटर, पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। जिला प्रभारी मुकुट सिंह ने कहा कि जनता वर्तमान नीतियों से परेशान है और बदलाव चाहती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशिभूषण सिंह बुंदेला ने छात्रों से जुड़े मुद्दों और पेपर लीक जैसे मामलों को उठाया। जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक ने कहा कि आगामी विधानसभा एवं पंचायत चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। मनरेगा बचाओ संघर्ष समिति के जिला प्रभारी जसपाल सिंह बंटी ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों से लोगों को अवगत करायें, जिससे कि लोगों को उनके अधिकार समझ आयें और वह अपने अधिकारों का सही उपयोग कर सकें। समारोह में राकेश रजक, रामनरेश दुबे, पंकज हुण्डैत, शशिकांत दीक्षित, आशाराम तिवारी, राजपाल सिंह ठाकुर, विनोद अवस्थी, नाती राजा जाखलौन, पूजा सेन, रामदेवी विश्वकर्मा, अमित सिंह बुंदेला, राकेश सेन, राकेश रजक, साहब सिंह, बृजेश शांडिल, राजा रविंद्र सिंह, दीपक रैकवार, सुशील रजक, दीपक जैन, संजय जैन, राम भरोसे, संतोष राय, मुन्नालाल, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद आसिफ, राजीव शर्मा, गोकुल प्रसाद नामदेव, लक्ष्मी चंदेल, हीरालाल सेन, जाहरसिंह बघेल, कपूर सहरिया, रामदास, श्याम सुंदर सिरोठिया, परमानंद पाठक, पुष्पेंद्र सिंह सहित जिले भर से आए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन मोहन सिंह चंदेल ने किया। समारोह के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का उत्साह देखने को मिला।



