साहेबगंज

20 मई को होगा साहेबगंज जिला कांग्रेस की नई कमिटी का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

The appointment letter distribution ceremony of the new committee of Sahibganj District Congress will be held on May 20.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहेबगंज जिला कांग्रेस की नई कमिटी का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह
साहेबगंज। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की स्वीकृति के बाद साहेबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन पूरा हो गया है। नई टीम के गठन के उपलक्ष्य में 20 मई 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे साहेबगंज शहर स्थित उत्सव बैंक्विट हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा, प्रखंड एवं मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा साहेबगंज जिला के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर साहेबगंज में बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई टीम में युवा, महिला, अल्पसंख्यक एवं सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है और 2029 के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 20 मई को आयोजित समारोह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह साहेबगंज जिला के नवनियुक्त प्रभारी डॉ. मुन्नम संजय सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जिला एवं प्रदेश के नव नियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसजनों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button