बोकारो

मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र: बोकारो के सहायक आचार्यों ने शुरू की नई पारी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। राजधानी राँची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त सहायक आचार्यों (कक्षा 6 से 8) के बीच नियुक्ति पत्रों का वितरण किया।
इन शिक्षकों को मिला सम्मान
समारोह में भाषा, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान श्रेणी के अंतर्गत बोकारो जिले के विभिन्न विद्यालयों के चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप कसमार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुटलाही की लवली जायसवाल, मध्य विद्यालय दांतु के कृष्ण कुमार नायक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मायापुर के राजेंद्र हजाम एवं परमेश्वर महतो,मध्य विद्यालय दुर्गापुर के नागेश्वर महतो एवं रजी अहमद शामिल है।
इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर तथा मंत्री संजय कुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने नए शिक्षकों को राज्य के शैक्षणिक भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया।
बोकारो के जिला शिक्षा पदाधिकारी अतुल कुमार चौबे ने जिले से चयनित सभी 34 सहायक आचार्यों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों के आने से जिले की शिक्षा गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आएगा।
शिक्षक संघों में भी इस नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा गया। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राममूर्ति ठाकुर और कसमार प्रखंड उपाध्यक्ष मनीष कुमार जायसवाल ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण और नई पारी की शुरुआत है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button