बरेली
उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा साइबर अपराधों को रोकने के लिए की गई प्रभावी कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली परिक्षेत्र पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध की गयी प्रभावी कार्यवाही व आयोजित किये गये जागरुकता कार्यक्रम
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, अजय कुमार साहनी के निर्देशन में बरेली परिक्षेत्र के जनपदों( बरेली, बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहाँपुर) में साइबर अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है व आमजन को साइबर अपराधों से बचाव हेतु लगातार जागरुक किया जा रहा है। साइबर अपराधों से बचाव/कार्यवाही हेतु प्रत्येक जनपद में साइबर सेल, साइबर थाना व प्रत्येक थाने पर साइबर हेल्पडेस्क की स्थापना की गयी है तथा पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। बरेली परिक्षेत्र के जनपदों की साइबर पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी/ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी है। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल सर्विलांस एवं बैंकिंग विवरणों का विश्लेषण करते हुए अभियुक्तों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।



