एमएलसी श्रीचन्द शर्मा की ऐतिहासिक जीत पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़। मेरठ–सहारनपुर मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी श्रीचन्द शर्मा की ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
अमित कुमार शर्मा ने कहा कि यह जीत शिक्षक समुदाय के विश्वास, समर्थन और लोकतांत्रिक सहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने श्रीचन्द शर्मा को जीत की बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूर्व की भाँति शिक्षकों की समस्याओं, उनके सम्मान, सेवा-संबंधी विषयों तथा शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और शिक्षा जगत के हितों के लिए निरंतर प्रयास करना इस जीत को सार्थक बनाएगा। अमित कुमार शर्मा ने विश्वास जताया कि श्रीचन्द शर्मा के नेतृत्व एवं प्रयासों से शिक्षक समुदाय की आवाज को उचित मंच मिलता रहेगा।
अंत में अमित कुमार शर्मा ने श्रीचन्द शर्मा के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः जीत की बधाई दी।



