कैराना

रुपये हड़पने और लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 कैराना। एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर जमीन दिखाकर नौ लाख रुपये ठगने और 10500 रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
बाबरी निवासी अभिनव सिंघल ने स्थानीय कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शामली—कैराना रोड पर पेट्रोल पंप लगाने के लिए जमीन खरीदना चाहता था। इसी सिलसिले में उसकी शामली में फैज मोहम्मद व मोहम्मद इमरान निवासीगण नवीपुरा थाना भवन, रंजीत कुमार यादव निवासी गोपालपुर सपौला बिहार, रामकिशोर उर्फ झिंगुरी वर्मा निवासी समौला अयोध्या तथा आशुतोष तिवारी निवासी महेशपुर गोपालगंज बिहार से मुलाकात हुई। आरोपियों ने उसे बताया कि मन्नामाजरा के पास उनकी पांच बीघा जमीन है, जिसका बाजार भाव 60 लाख रुपये प्रति बीघा है। बैंक का लोन बकाया होने की बात कहते हुए उन्होंने 30 लाख रुपये प्रति बीघा में जमीन देने की बात कही और पहले 25 लाख रुपये देने को कहा। 18 जनवरी 2026 को उससे आरोपियों को नौ लाख रुपये लिए। बाद में जब वह जमीन देखने पहुंचा, तो जानकारी हुई कि जमीन आरोपियों की नहीं है। आरोपियों से इस बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से आतंकित कर 10500 रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button