गोड्डा

वार्ड संख्या – र1 की समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा :  महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या – 1 की जनसमस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी जायसवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन से मुलाकात कर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। इस दौरान वार्ड में लंबे समय से व्याप्त सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। वार्ड पार्षद रॉकी जायसवाल ने कहा कि वार्ड संख्या-1 के लोग वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। कई मोहल्लों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है‌। वहीं, खराब सड़क और अधूरी विकास योजनाएं भी स्थानीय जनता के लिए बड़ी समस्या बनी हुई हैं। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि वार्ड में लंबित विकास योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाए तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। मांग पत्र में नियमित साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइट लगाने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी बात कही गई। मुलाकात के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्ड पार्षद की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button