पाकुड़

एसडीपीओ कुमार गौरव ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण और नवाचार पुलिसिंग पर रहेगा फोकस

SDPO Kumar Gaurav assumed charge, focus will be on crime control and innovative policing

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड में डीएसपी रैंक के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के क्रम में पाकुड़ को नया नेतृत्व मिला है। नव पदस्थापित एसडीपीओ के रूप में कुमार गौरव ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान एसडीपीओ दयानंद आजाद से कार्यभार प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुमार गौरव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना, पुलिसिंग में नवाचार को बढ़ावा देना और कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ करना रहेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जायेगी और कानून- व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तकनीक आधारित पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यशैली को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आम जनता में सुरक्षा और भरोसे का वातावरण और मजबूत हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button