बरेली

बरेली में 31 मई को होगा व्यापारियों का  महाकुंभ                                        

400 युवा प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, 2500 व्यापारियों का समागम, शपथ लेंगे प्रांतीय पदाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की पहल पर बरेली एक बार फिर नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। पंडित श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा स्थापित देश के सबसे पुराने व्यापारी संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की उत्तर प्रदेश इकाई 31 मई को बरेली में प्रदेश भर के युवा प्रतिनिधियों का मेगा प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है।
स्पर्श रिजॉर्ट में जुटेंगे 400 युवा नेता, प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 31 मई को पीलीभीत बायपास रोड स्थित स्पर्श रिजॉर्ट में सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक पांच सत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। इसमें यूपी के सभी जिलों से करीब 400 युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रशिक्षण के बाद शाम 5:00 से 5:30 बजे तक प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा युवा प्रांतीय पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराएंगे।
31 मई को ही रात 8:00 बजे बरेली जिले की समस्त तहसील, टाउन एरिया, महानगर और विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन की इकाइयों के करीब 2500 पदाधिकारी एक मंच पर जुटेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी होंगे। अति विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक संजीव कुमार और बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र रहेंगे ! राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी 1 जून को भी बरेली में रहेंगे। सुबह 10:30 बजे बीएल एग्रो सभागार में उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।
औद्योगिक विकास है मुख्य एजेंडा
राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इन आयोजनों का मकसद बरेली में औद्योगिक विकास की गति तेज करना, केंद्रीय विभागों से आ रही परेशानियों को दूर कराना !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button