शामली

जमानत पर छूटने के बाद युवक पर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप

कैराना क्षेत्र में प्रतिष्ठान पर घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। क्षेत्र के गांव आल्दी निवासी युवक ने कुछ लोगों के खिलाफ धारदार हथियारों से हमला कर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव आल्दी निवासी इमरान पुत्र गय्यूर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पूर्व में गांव निवासी नईम द्वारा माजिद के खिलाफ मारपीट की शिकायत की गई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर न्यायालय भेज दिया था।आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद माजिद अपने साथियों नदीम पुत्र हारून, मुजाहिद पुत्र मुकर्रम, उस्मान पुत्र सलीम निवासी गांव गढ़ी दौलत तथा अन्य अज्ञात लोगों के साथ उसके प्रतिष्ठान पर पहुंच गया। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके और नईम के साथ जमकर मारपीट की तथा जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि माजिद और नदीम ने धारदार हथियारों से कई वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इमरान ने तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा पूर्व में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जेल भी जा चुके हैं। पीड़ित ने पुलिस से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button