बोकारो

गोमिया बीडीओ ने किया मकान गणना कार्य का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया प्रखंड के हुरलूंग पंचायत में जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर शुक्रवार को बीडीओ महादेव कुमार महतो ने क्षेत्र भ्रमण किया और गणना कार्य का निरीक्षण किया। वहीं कार्य की प्रगति को लेकर प्रगणक एवं सुपरवाइजर को कई निर्देश दिया है। इस कार्य के लिए पर्यवेक्षक और प्रगणक के द्वारा पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में घर घर जाकर मकान गणना का कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि एसएलबी नंबर एक में कुल आवास की संख्या 49 है। जिसमें 26 आवास का जनगणना कार्य किया जा चुका है। वहीं एचएलबी नंबर दो में 110 आवास है, जिसके 10, एचएलबी नंबर 273 में 118 में से 70, एचएलबी नंबर 274 में कुल आवास की संख्या 65 में से 35, एचएलबी नंबर 275 में कुल आवास 121 में से 74 , एचएलबी नंबर 276 में कुल आवास 119 में 119 आवास पूर्ण एवं एचएलबी नंबर 277 में कुल आवास 153 में से 50 आवास का कार्य प्रगति पर है। बताया गया कि भारत सरकार की ओर से मकान गणना का कार्य 16 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक किया जाएगा। जिसमें मकान गणना के लिए प्रखंड में 383 प्रगणक एवं 68 सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और वे प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में घर घर जाकर मकान गणना का कार्य कर रहे हैं। बताया कि इस गणना कार्य में मकान मालिकों से 34 प्रकार की सूचनाएं प्राप्त किया जा रहा है। मौके पर कई प्रगणक एवं सुपरवाइजर मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button