जेएलकेएम ने दुगदा में सांसद ढुल्लू महतो का पुतला जलाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कुत्ता शब्द का संबोधित करने के खिलाफ धनबाद सांसद ढुल्लू महतो का दुगदा स्थित सिद्धू कान्हू चौक पर पुतला दहन किया गया।इस दौरान जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता टेक्लाल महतो,केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में सांसद ढुल्लू महतो के पुतले को लेकर उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए हीरक सड़क एवं दुगदा- चंद्रपुरा की मुख्य सड़को पर भ्रमण किया।इस दौरान जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने ढुल्लू महतो होंश में आओ तेरी मनमानी नहीं चलेगी,ढुल्लू महतो मुर्दाबाद,जेएलकेएम से जो टकराएगा चुर चूर हो जाएगा के नारे लगा रहे थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रपुरा प्रखण्ड अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा ने किया।इस दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय प्रवक्ता टेकलाल महतो ने कहा सांसद ढुल्लू महतो विनाश काले विपरीत बुद्धि वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे है।उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।उन्हें अविलंब बेहतर ईलाज की शक्त आवश्यकता है।केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा सांसद ढुल्लू महतो का काम सिर्फ जमीन लूटना एवं कोयला चोरी करना ही रह गया है वे जनता का विश्वास खो चुके है।आने वाले चुनाव में जनता उन्हे सबक सिखाते हुए बुरी तरह हराने का काम करेंगी।मौके पर वरीय नेता राजेंद्र महतो प्रधान,रामचंद्र महतो, बासुदेव महतो,प्रखंड सचिव उत्तम कुमार,मोहम्मद नावेदुउल हसन,सुरेश,राजु,फ़ाहिम,सुरेश,राजकिशोर,संतोष,बबलू,शाहरुख,बासु महतो,निकेश मंडल बिनोद महतो,अजय कुमार महतो आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



