ललितपुर

पाल भवन के लिए धन की कमी नहीं होगी : विधायक

तालबेहट में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयन्ती पर नगर में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयन्ती पर तालबेहट में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर पाल समाज के जिलाध्यक्ष इंजी. बी.के.पाल ने 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक रामरतन कुशवाहा ने आश्वास्त किया कि निर्माणाधीन पाल भवन के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।
मुख्य अतिथि विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि जब जनता का प्यार मिलता है तो जिम्मेवारियां भी बढ़ जाती हैं। क्षेत्रीय जनता का प्यार और कार्यों को प्राथमिकता देने के कारण उन्हें विधानसभा में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। इस स्थान के कारण जिम्मेवारियां और भी बढ़ गयी हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी राजनेता अपनी जाति के बल पर चुनाव नहीं जीत सकता है। सभी जातियों के सहयोग से चुनाव जीता जा सकता है। उन्होंने पाल समाज द्वारा दिये गये चार सूत्रीय ज्ञापन पर कहा कि निर्माणाधीन पाल भवन के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। ग्राम मैनवार (जखौरा) में सिद्ध बाबा तक के ढ़ाई किलोमीटर सड़क मार्ग का इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कराया जायेगा। संगठन में भागीदारी पर उन्होंने अधिक से अधिक पार्टी के सक्रिय सदस्य बनने व पूराकलां बार्ड से मोतीलाल पाल को जिला पंचायत सदस्य चुनाव की तैयारी करने की सलाह दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंजी. बी.के.पाल ने विधायक द्वारा समाज के कार्यों को प्राथमिकता दिये जाने पर उनका आभार जताया और कहा कि विधायक द्वारा पाल समाज के कार्यों को प्रथम वरीयता दी है। पाल समाज द्वारा शीघ्र ही जिला स्तर पर पाल भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस दौरान जिला महासचिव इंजी.सी.एल. पाल, कपूरचंद्र पाल, एड.प्रेमनारायण पाल, प्रकाश पाल, रौशनलाल पाल, मोतीलाल पाल, मनोहरलाल पाल, हरनारायण पाल, ने भी लोकमाता के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ में हजारिया महादेव मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी, जो कि तालबेहट नगर के मुख्य मार्ग से होती हुयी पूराकलां तिराहा पर समाप्त हुयी। तदोपरान्त गोष्ठी व मेधावियों का सम्मान किया गया। इस दौरान अमर सिंह पाल, नाथूराम पाल, मनोहरलाल, देवेन्द्र पाल, संतोष पाल, रामअवतार राजपूत, रविशंकर पाल, सुखदयाल पाल, के.पी.पाल मड़ावरा, दिनेश पाल, कपिल पाल, दयाराम पाल, महेन्द्र पाल, रामदयाल पाल, लखनलाल हजारिया, संजीव पाल, शिशुपाल, भागचंद्र, मलखान, भजनलाल, राजधर पाल, सुभाष पाल, बादाम पाल, राजू पाल, संजय पाल, कमलेश पाल, पूरन पाल आदि का सहयोग रहा। संचालन रमेश पाल व प्रकाश पाल ने संयुक्त रूप से किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button