भामाशाह द्वारा निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा शहर के सूरजगढ़ बाईपास रोड़ पर स्थित मेचू इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर रमेश कुमार मेचू ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये की टाईल्स देने की घोषणा करने पर शाॉल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी , जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला, जिला सचिव हरिश फोगाट, चिड़ावा युवा तेजा सेना ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा एवं सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने समाजसेवी रमेश कुमार मेचू का स्वागत किया। इस अवसर पर अमन मेचू ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर बनेगा जिसमें आम जन का अच्छा सहयोग मिल रहा है।


